सिंधिया को दिग्विजय सिंह ने क्यों बताया बच्चा? पिता माधवराव को लेकर पूर्व सीएम ने कही ये बात – Zee News Hindi

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है. दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को बच्चा कहा है. सिंह ने यह बयान सिंधिया के बयान पर पलटवार करते हुए दिया.
Trending Photos
MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है. दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को बच्चा कहा है. सिंह ने यह बयान सिंधिया के बयान पर पलटवार करते हुए दिया. सिंधिया ने कहा था कि दिग्विजय सिंह पहले मेरे पिता को भी टारगेट करते थे और मुझे भी टारगेट कर रहे हैं. इसके जवाब में सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी बच्चा हैं. उनके पिता माधवराव सिंधिया को मैं ही कांग्रेस में लेकर आया था.

टारगेट करते हैं दिग्विजय सिंह: सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में कहा था, ” दिग्विजय सिंह मुझे कब टारगेट नहीं करते? ये कोई नई बात है क्या? दिग्विजय सिंह की जिंदगी चली गई है, मुझे और मेरे पूज्य पिताजी को टारगेट करते-करते. मैंने कभी राजा साहब को टारगेट नहीं किया. आज भी मिलता हूं तो मैं प्रणाम ही करता हूं. जिसकी विचारधारा जो हो, वह उसी आधार पर अपनी लाइन खींचे. मेरी विचारधारा जनता की सेवा करने की है. वो मेरा टारगेट है.”

सिंधिया तो बच्चे हैं: दिग्विजय सिंह
दिग्विजय ने कहा- ”मैं और अर्जुन सिंह हम लोग ही माधवराव सिंधिया को सन 1979-80 में कांग्रेस में लाए थे. संजय गांधी, इंदिरा जी से मिलवाया था. माधव राव महाराज के समय उनको जो भी सम्मान मिला, केन्द्र में मंत्री बने, पार्टी में महामंत्री बने. उनको पूरी इज्जत दी, वो कांग्रेस ने दी. मेरा उनसे कोई विवाद न कभी था, न कभी रहा. क्योंकि मैं खुद ही उनको कांग्रेस में लाया था. ज्योतिरादित्य सिंधिया तो बच्चे हैं.”  अपडेट जारी है…

छत्तीसगढ़ नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Chhattisgarh News in Hindi और पाएं Chhattisgarh latest news in hindi  हर पल की जानकारी । छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News