Leo health Horoscope today, सिंह राशिफल 16 मई 2026:सिंह राशि के लिए आज का दिन अच्छा है। हेल्थ के मामले में आप अच्छे से कंट्रोल की स्थिति में दिख रहे हैं। लवलाइफ में भी आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। मनी लाइफ में भी पैसा आएगा, इनकम के नए सोर्स बन रहे हैं। करियर के मामले में आप आगे बढ़ते दिख रहे हैं। इसलिए आपको इस कोई खास चिंता की जरूरत नहीं है। ग्रहों का संयोग आपके लिए अच्छा है और आपकी स्थिति को बेहतर बनाए हुए है।
सिंह राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की स्थिति काफी अच्छी दिखाई दे रही है। अष्टम भाव में शनि होने के कारण छोटी-मोटी परेशानियां या थकान महसूस हो सकती है, लेकिन दशम भाव में सूर्य और बुध की मजबूत स्थिति स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नियंत्रित रखने में सहायता करेगी। आपकी एनर्जी इस समय अच्छी है, इसका सही जगह पर इस्तेमाल करें। इस समय आपको हेल्थ से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कत भी होगी, तो आप उससे आगे बढ़ जाएंगें। आपके लिए समय अच्छा है।
प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिए समय सकारात्मक रहेगा। रिश्तों में विश्वास और मधुरता बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी। अगर आप वेकेशन पर जाने का सोच रहे हैं, तो एक दूसरे के करीब आने के लिए यह समय अच्छा है। प्रियजनों का सपोर्ट आपको मिलेगा, इससे मानसिक तौर पर आप अच्छा फील करेंगे। आपको संतुष्टी रहेगी, अपनो का सहयोग पाकर। पार्टनर के साथ भी आपके रिलेशनशिप में आज कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हैं। आप दोनों के लिए समय उत्तम है।
एकादश भाव में शुक्र और गुरु की युति आर्थिक मामलों में अत्यंत शुभ परिणाम देने वाली है। आय के नए स्रोत बनेंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी राशि के लिए फैसलों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है, बाकी आपको करियर, नौकरी और बिजनेस से धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होती दिखाई दे रही है। सेविंग और खर्च में इस समय आपको खास ध्यान देना है, एक भी कम या ज्यादा ना हो। ट्रेडिंग कर रहे हैं तो कॉन्फिडेंस नहीं रिसर्च जरूरी है।
व्यापार और करियर के लिए यह समय अत्यंत शुभकारी रहेगा। नवम भाव में मंगल और चंद्रमा भाग्य का पूरा साथ देंगे। भाग्य के कारण आपका कोई ऐसा काम बनेगा, जिसके बारे में आपने सोचा नहीं था। आपके लिए आगे बढ़ने के नए मौके प्राप्त होंगे, यात्राओं के योग बनेंगे, इस समय कहीं काम से बाहर जाना आपको फायदा पहुंचाएगा। आपकी धर्म-कर्म और सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। ऑफिस में सम्मान और सफलता मिलने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। इस समय प्रोफेशनल लाइफ में आपको प्रैक्टिकल सोच रखनी होगी और हर प्रोजेक्ट पर खास ध्यान देना होगा। अगर आप बिजनेस कर रहे हैं तो आपको कॉस्ट और रिसर्च दोनों के लिए समय निकालना होगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play