Leo Horoscope today, सिंह राशिफल 19 मई 2026: आज सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा, आपसे लोग इंप्रेस होंगे। हो सकता है कि प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इससे आपका नेटवर्क अच्छा होगा। यात्रा से भी फायदा मिलने के योग हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा। कुल मिलाकर आपका दिन आज अच्छा है। बस हेल्थ में और मनी में टेंशन नहीं है, लेकिन लवलाइफ में पार्टनर के साथ किसी एक्टिविटी में शामिल हों, जिससे आप दोनों को एक साथ समय बिताने का मौका मिलें। ज्योतिष नरेंद्र उपाध्याय से जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन
प्रेम-संबंधों मेंसहयोग बना रहेगा। आपका पार्टनर आपको घर की और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में सपोर्ट करेगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले सेअधिक सहज दिखाई देंगे। आपको संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। लाइफ पार्टनर से रिश्ते अच्छे होंगे, लेकिन दोनों को इसके लिए पहल करनी होगी, किसी एक के पहल करने से चीजें सोल्व नहीं होंगी। इसलिए कोशिश करें कि पार्टनर को अच्छे से सपोर्ट करें और उनकी मदद करें। लवलाइफ में ऐसे कोई गंभीर स्थिति पैदा नहीं होगी, लेकिन कोई तीसरा आपकी लाइफ में इंचरफेयर कर सकता है।
प्रोफेशनल लाइफ में आपको नौकरी से जुड़ी दिक्कतें नहीं होंगी। आपका नेटवर्क भी अच्छा है, जिसके कारण आपको नौकरी में सब अच्छा होगा। आपके सीनियर्स से आपकी बनेगी और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके लिए समय अपने प्रोजेक्ट और नौकरी के लिए कुछ प्रैक्टिकल सोच का है, जिससे आपको लाभ होगा। अगर कोई आपके काम में अड़चन ला रहा है, तो आपको बहुत अलर्ट रहना होगा।
रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। आपका पैसा आपने किसी को दिया था, या फिर किसी के बास कुछ बकाया था, तो समझ लें कि आपको मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाएं लाभ देंगी। इसलिए नए प्रोजेक्ट के काम करें, पार्टनरशिप से भी आपको लाभ होगा। आय के नए साधन बनने की संभावना है, जिससे आपकी आमदनी और भी बढ़ सकती है। अपने बजट को देखते हुए पैसा निवेश करें, एक बैलेंस बनाकर रखें।
स्वास्थ्य: राहु का प्रभाव आपकी राशि में इस समय एक्टिव हैं, तो सोच लीजिए कि आपकी हेल्थ को लेकर आपको कितना एक्टिव होना होगा। आपकी हेल्थ अच्छी है, लेकिन इसका थोड़ा ध्यान रखें। आपकी मानसिक सकारात्मकता भी बढ़ेगी। तनाव को लेकर आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है, अपनी तरफ से फिटनेस का खास ध्यान रखें और वॉक और एक्टिविटी पर खास ध्यान दें।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play