फाAaj ka Singh Rashi ka Rashifal 28 May: कुल मिलाकर सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन के हर क्षेत्र में एक नई रफ्तार और तरक्की लेकर आया है। आज आप एक अद्भुत व्यवसायिक, सामाजिक और राजनीतिक ऊर्जा के साथ अपना जीवन जिएंगे। समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान और धाक बढ़ेगी। बस आपको अपने वैवाहिक जीवन में थोड़ा सा सामंजस्य और जीवनसाथी की भावनाओं व उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा। आर्थिक और व्यापारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए पूरी तरह से बड़ी सफलताएं और मनमुताबिक मुनाफा देने वाला साबित होगा। आज आपकी कुंडली के गोचर में ग्रहों का एक बेहद शक्तिशाली और राजयोग कारक ताना-बाना बना हुआ है। सिंह राशि के लग्न भाव में केतु देव विराजमान हैं। आपके तृतीय भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं, जबकि सप्तम भाव में राहु देव स्थित हैं। अष्टम भाव में शनि देव की उपस्थिति है और नवम भाव यानी भाग्य भाव में मंगल देव बैठे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके राशि स्वामी यानी लग्नेश सूर्य देव, बुध के साथ मिलकर कुंडली के दशम भाव (कर्म भाव) में बुधादित्य योग बना रहे हैं। इसके साथ ही एकादश भाव यानी लाभ भाव में शुक्र और गुरु जैसे दो शुभ ग्रहों की युति बनी हुई है।
Leo Love Horoscope सिंह लव राशिफल
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन वाकई में वंडरफुल और कमाल का रहने वाला है। आपके पंचम भाव का स्वामी एकादश भाव (लाभ भाव) में बैठा हुआ है, जिसके कारण आपका प्रेम जीवन बहुत सुचारू रूप से, बड़ी पवित्रता के साथ, आनंददायक और लाभकारी दिशा में आगे बढ़ रहा है। पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। जो लोग इस समय किसी नए प्रेम संबंध या रिलेशनशिप में कदम रखना चाहते हैं, वे थोड़े से कंफ्यूजन या दुविधा में रह सकते हैं; ऐसा इसलिए क्योंकि आपके पास इस समय दो अत्यंत शुभकारी या पॉजिटिव विकल्प (ऑप्शंस) मौजूद होंगे। आपको समझ नहीं आएगा कि किधर आगे बढ़ें, लेकिन घबराने की बात नहीं है, अंततः आप बिल्कुल सही निर्णय लेंगे। वहीं, अगर शादीशुदा जीवन की बात करें, तो यहाँ आपको थोड़ा सा संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। सप्तम भाव में राहु का होना और सप्तमेश का अष्टम भाव में चले जाना वैवाहिक दृष्टिकोण से बहुत अनुकूल नहीं माना जाता। इसलिए जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय थोड़ा धैर्य रखें और किसी भी तरह के वैचारिक मतभेद या बहसबाजी से बचें।
व्यवसायिक और आर्थिक दृष्टिकोण से आज का समय आपके लिए अत्यंत शुभकारी और नए अवसरों से भरा हुआ है। दशम भाव में सूर्य और बुध की उपस्थिति आपको नित्य नए-नए करियर के सुनहरे अवसर प्रदान कर रही है। वहीं, एकादश भाव में बैठे शुक्र और गुरु आपको हर दृष्टिकोण से बड़ा धन लाभ करा रहे हैं। यदि आप इस समय कहीं निवेश (इन्वेस्टमेंट) करना चाहते हैं, तो यह उसके लिए अत्यंत शुभ और सटीक समय है। आप बिल्कुल आंख बंद करके निवेश कर सकते हैं, आपको निश्चित रूप से बड़ा लाभ मिलेगा। आपके लिए किसी भी तरह की कोई दिक्कत वाली बात नहीं है; यहाँ तक कि यदि आप एक से ज्यादा जगह यानी दोहरा निवेश भी करना चाहें, तो वह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
सिंह हेल्थ राशिफल, Leo Health Horoscope today
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपके लग्नेश सूर्य देव का दशम भाव में दिग्बली होकर बैठना आपके लिए अत्यंत शुभकारी सिद्ध हो रहा है। इसके प्रभाव से आपके अंदर ऊर्जा का स्तर बहुत बढ़ा हुआ रहेगा। यह ऊर्जा केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी आपको बहुत मजबूत बनाएगी। आप खुद को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। हालांकि, अष्टम भाव के शनि और सप्तम के राहु के कारण आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी, लेकिन आपकी खुद की सेहत और इम्युनिटी इस समय बहुत शानदार बनी हुई है।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play