सिर्फ तेल नहीं, दवाओं के लिए भी बने रणनीति… RBI के पूर्व गवर्नर ने किया अलर्ट – Live Hindustan

मुख्य बातें

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बावजूद भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता खत्म नहीं हुई है। पूर्व RBI गवर्नर और शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रघुराम राजन ने ये बात कही है। उन्होंने भारत की जीडीपी के बाद अब वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अहम चेतावनी दी। इसके साथ ही राजन ने कहा कि भारत को तेल के अलावा दवा उद्योग में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की आपूर्ति को लेकर भी रणनीति बनानी चाहिए।

ET Now से बात करते हुए रघुराम राजन ने कहा, ”भारत के कच्चे तेल, एलएनजी और एलपीजी आयात का बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आता है। ऐसे में भारत को अपने रणनीतिक तेल भंडार को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि किसी भी संकट की स्थिति में ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित न हो।” इसके साथ ही उन्होंने भारत को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर भी ध्यान देने की सलाह दी।

रघुराम राजन ने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें भी कोयला उत्पादन बढ़ाने की क्षमता विकसित करनी होगी। हालांकि , उन्होंने यह भी कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी पूरी तरह जोखिम मुक्त नहीं है क्योंकि भारत अभी भी सोलर पैनल और विंड एनर्जी इक्युपमेंट के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है। उन्होंने भारतीय उद्योगों से इन क्षेत्रों में घरेलू उत्पादन बढ़ाने की अपील की।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर के मुताबिक भारत को आयात के स्रोतों और निर्यात के मार्केट में विविधता लाने की जरूरत है। व्यापार पर राजन ने कहा कि भारत अभी साल की शुरुआत की तुलना में बेहतर स्थिति में है। बता दें कि साल की शुरुआत में अमेरिका से भारत को भारी टैरिफ की धमकियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि भारत पर प्रस्तावित 12.5% टैरिफ और एक्सेस कैपेसिटी जांच जैसे मुद्दे भविष्य में चुनौतियां पैदा कर सकते हैं।

रुपये की कमजोरी पर बोलते हुए राजन ने कहा कि यह दो वर्षों में डॉलर के मुकाबले लगभग 14% गिर चुका है। उन्होंने इस गिरावट को केवल तेल की कीमतों से जोड़ने से इनकार किया। राजन के मुताबिक भारत पर्याप्त एफडीआई यानी विदेशी प्रत्यक्ष निवेश आकर्षित नहीं कर पा रहा है। घरेलू निवेश देश की मजबूत जीडीपी ग्रोथ के हिसाब से नहीं है। उन्होंने भविष्य की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को अगले 3 से 5 वर्षों के लिए सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि दवा उद्योग में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की आपूर्ति को लेकर भी रणनीति बनानी चाहिए।

राजन के मुताबिक हाल के वैश्विक संकट भारत के लिए एक वेक-अप कॉल हैं और सरकार को इससे सबक लेते हुए घरेलू उत्पादन, रणनीतिक भंडारण और विश्वसनीय साझेदार देशों के साथ मजबूत आपूर्ति नेटवर्क तैयार करना चाहिए।

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News