कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि 5 सितंबर को इंडिया गेट पर उनका आंदोलन जंतर-मंतर से भी बड़ा होने जा रहा है। केंद्र सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाकर इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक प्रोटेस्ट मार्च निकालने का ऐलान करने वाली सीजेपी के मुखिया ने एक और बड़ा संकेत दिया है। दीपके के मुताबिक सीजेपी पुलिस मुख्यालय पर धरने पर बैठ सकती है और जब तक एफआईआर वापस नहीं लिए जाते वहीं रहने की योजना है। दीपके ने कहा कि यदि पुलिस बल प्रयोग करती है तो वह इसके लिए भी तैयार हैं।
वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अभिजीत दीपके ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि जितने भी स्टूडेंट पर एफआईआर किए गए हैं वापस लिए जाएंगे। वो उन्होंने किया नहीं है। ऐसा क्यों किया जा रहा है? एक महीने हो गया है। पहले सुप्रीम कोर्ट का बहाना बनाया। सरकार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से एक ऑर्डर आ गया है, इसलिए हम नहीं कर सकते। फिर सुप्रीम कोर्ट से दूसरा ऑर्डर आ गया। अदालत ने सरकार से लिस्ट मांगी तो सरकार दे नहीं रही। सरकार उन सभी लोगों से धोखाधड़ी कर रही है जो अपना हक मांगने आए थे। शिक्षा व्यवस्था का इतना बुरा हाल नहीं होता तो इतना बड़ा आंदोलन होता ही नहीं। बच्चेएजुकेशन सिस्टम अच्छी चाहते हैं।
दीपके ने कहा कि सरकार ने टालमटोल की वजह से उन्हें दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है और युवाओं का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है और इस बार जंतर-मंतर से भी बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा, ‘सरकार ने इस मांग को स्वीकार किया था एफआईआर रद्द की जाएगी। इसके बाद ही आंदोलन खत्म किया गया था। लेकिन एक महीने बाद से सरकार टाले जा रही है। मजबूरी में हमें यह कदम उठाना पड़ा है। यदि आप धोखाधड़ी करोगे तो एक बार फिर से आंदोलन होगा। जहां तक हमें लगता है जितना बड़ा आंदोलन जंतर-मंतर पर हुआ था यह उससे भी बड़ा आंदोलन होगा. क्योंकि लोगों का गुस्सा अभी ठंडा नहीं हुआ है। जैसे ही हमने घोषणा की लोग कॉमेंट कर रहे हैं सीजन-2 इज कमिंग।’दीपके ने कहा कि देश की यंग जेनरेशन को पहले डर रहता था। लेकिन जंतर मंतर पर जो सफलता मिली उससे पता चल गया कि अपने हक के लिए लड़ना है तो सपोर्ट करना है। उसके लिए मुझे लगता है कि यह जंतर-मंतर से बड़ा होगा।
दीपके से जब 5 सितंबर के प्लान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने पहले मार्च और फिर धरने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘प्लानिंग तो मोटा-मोटा यह है कि हम सब इंडिया गेट पर एकत्रित होंगे। इंडिया गेट से शुरू करके हम पुलिस हेडक्वॉर्टर जाएंगे। और वहां जब तक सरकार एफआईआर वापस नहीं लेती है, हम वहां रहेंगे।’ दीपके ने इंडिया गेट को ही क्यों चुना इसको लेकर कहा, ‘क्योंकि इंडिया गेट सिंबल रहा है प्रोटेस्ट का अपने हक की लड़ाई का। निर्भया का आंदोलन इंडिया गेट पर ही हुआ था। एक दौर था हमारे देश में जब कुछ गलत होता था तो अमर जवान ज्योति के पास जाकर लोग अपना संघर्ष शुरू करते थे। इंडिया गेट एक बहुत बड़ा सिंबल है जिसे पिछले कुछ सालों डिसकनेक्ट कर दिया गया था। निर्भया का आंदोलन वहीं हुआ था तो अब क्यों नहीं हो सकता है। इंडिया गेट लोकतंत्र और प्रतिरोध का सिंबल है।’
नई दिल्ली के डीसीपी की तरफ से यह कहे जाने पर कि आंदोलन या मार्च के लिए अनुमति नहीं ली गई है, दीपके ने कहा, ‘सचिन शर्मा कौन होते हैं, वह डीसीपी हैं । उनका काम है कि कोई इजाजत मांगता है तो दें। सचिन शर्मा संविधान से बड़े नहीं है। बड़े तो पीएम भी नहीं है। सचिन शर्मा अपनी ड्यूटी करें। क्या वह स्टूडेंट का दोबारा खून बहाना चाहते हैं जैसा 20 जुलाई को किया।’ पुलिस की ओर से रोके जाने और टकराव की संभावना पर दीपके ने कहा, ‘करें बलप्रयोग यदि 20 जुलाई को खून बहाकर मन नहीं भरा है तो करें बल प्रयोग। हम तैयार हैं। फिर लाठी चलाना चाहते हैं तो चलाएं पैलेट गन चलाएं। पूरी दुनिया में हमारे देश की थू-थू हो रही है जिस तरह इन्होंने बच्चों को पीटा है।’
सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें ‘हम से सीखो’ विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play