सीएम सर! अंधेरे में सांप-बिच्छू के डर से नींद नहीं आती… मैनपुरी के बच्चों की अपील पर DM ने तुरंत पहुंचाईं स्ट्रीट लाइटें – children write to cm yogi fear of snakes and scorpions keeps them awake mainpuri latest news i – Jagran

मैनपुरी के बसैत गांव के बच्चों ने अंधेरे और सांप-बिच्छू के डर से मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से स्ट्रीट लाइट लगाने …और पढ़ें
बड़ैत गांव के बच्चों ने CM-DM से अपील अंधेरे में सांप-बिच्छू के डर से परेशान बच्चे DM ने तुरंत गांव में स्ट्रीट लाइटें भिजवाईं
बड़ैत गांव के बच्चों ने स्ट्रीट लाइट के लिए की अपील।
अंधेरे में सांप-बिच्छू के डर से परेशान थे मासूम बच्चे।
डीएम ने तुरंत गांव में स्ट्रीट लाइटें भिजवाकर लगवाईं।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। गांव की गलियों में शाम ढलते ही छा जाने वाला अंधेरा अब मासूम बच्चों के लिए डर बन गया है। स्ट्रीट लाइट की सुविधा न होने से परेशान बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से गांव में रोशनी का इंतजाम कराने की भावुक अपील की है। बच्चों की इस मार्मिक अपील का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही स्ट्रीट लाइट सचिव के पास गांव में भिजवा दी गई हैं। रात में ही लाइटें लगवा दी जाएंगी। मामला विकासखंड किशनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसैत का है।
प्रसारित वीडियो में गांव के मासूम बच्चे अपनी परेशानी बयां करते नजर आ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि गांव की गलियों और मोहल्लों में बिजली के खंभे तो हैं, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। शाम होते ही रास्तों पर अंधेरा छा जाता है।
प्रसारित वीडियो में बच्चे कह रहे हैं कि नमस्ते श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी एवं मैनपुरी के डीएम जी, हमारे यहां बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई हैं। रात में बहुत अंधेरा रहता है। अंधेरे में उन्हें सांप-बिच्छू और जहरीले कीड़े-मकौड़ों का डर सताता है। रात के समय गलियों से गुजरने में भी परेशानी होती है। बच्चों की मासूम आवाज में गांव की एक बुनियादी जरूरत साफ दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें- School Closed: नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद, भारी बारिश के अलर्ट के चलते आगरा DM ने दिया छुट्टी का आदेश
वीडियो में बच्चे मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से अपील करते हुए कहते हैं कि उनके गांव की गलियों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि रात में उन्हें डर के साये में न रहना पड़े और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: नैनीताल-बागेश्वर-देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी, आरेंज अलर्ट; 3 जिलों के स्कूल बंद

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News