सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए किया नामांकन, PM मोदी बने पहले प्रस्तावक – AajTak

Feedback
एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत एनडीए के कई अन्य सांसद उनके साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने.
सीपी राधाकृष्णन के नामांकन दाखिल करने के दौरान एनडीए की एकजुटता भी दिखी. बीजेपी और सहयोगी दलों के सांसदों में प्रफुल्ल पटेल, राजनाथ सिंह, जेपी नडडा, चिराग पासवान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi shakes hands with NDA candidate for Vice President post, C.P. Radhakrishnan after the filing of nomination for the VP election. pic.twitter.com/7cksi406bW
बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था. यह घोषणा बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे. उनके नाम के ऐलान के बाद सहयोगी दलों ने भी उनके समर्थन का ऐलान किया था.
सीपी राधाकृष्णन कौन हैं?
चंद्रपुरम पोनुसामी राधाकृष्णन ने का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था. उन्होंने 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी. इससे पहले वे करीब डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे. झारखंड कार्यकाल के दौरान उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था. सीपी राधाकृष्णन को तमिलनाडु की सार्वजनिक जीवन और राजनीति में चार दशकों से अधिक का अनुभव है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News