मैरवा, एक संवाददाता। सीवान की रग्बी खिलाड़ी सिमरन अब चीन के किंगदाओ में आयोजित एशियन अंडर 18 रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। जिले के दरौली प्रखंड स्थित करोम की सिमरन परवीन का चयन भारतीय रग्बी टीम में हुआ है। सिमरन परवीन रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी हैं। वर्तमान में पटना जिला के बाढ़ विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही हैं।
सिमरन परवीन के कोच रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया की सिमरन वर्ग सातवीं कक्षा से इंटरमीडिएट तक रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की आवासीय प्रशिक्षु रहीं हैं। यह सभी सुविधाएं नि: शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। अभी वर्तमान में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की गैर आवासीय खिलाड़ी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।
पाठक ने बताया की वर्ष 2013 से लेकर अभी तक दर्जनों खिलाड़ी बिहार राज्य के रग्बी फुटबॉल टीम में शामिल होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। विगत वर्षों में पुतुल कुमारी और उषा कुमारी भी भारतीय रग्बी फुटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में शामिल रहीं हैं लेकिन अंतिम चयन में सफलता नहीं मिली। सिमरन परवीन सिवान जिला की प्रथम खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर एशियन चैंपियनशिप खेलने जा रही हैं।
पाठक ने बताया कि सिमरन की इस उपलब्धि के पीछे उसके कड़े अभ्यास के साथ बाढ़ खेल मैदान के रग्बी प्रशिक्षक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार राज्य रग्बी फुटबॉल संघ के सचिव पंकज ज्योति का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सिमरन का चयन इस वर्ष हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रशिक्षण शिविर के लिए भारतीय टीम में किया गया था।यह प्रशिक्षण शिविर भुवनेश्वर के कीट विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ जहां से थाईलैंड में 13 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक अभ्यास मैच खेला गया जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में जगह मिली है।
सिमरन के भारतीय टीम में शामिल होने पर सिवान जिला रग्बी फुटबॉल संघ के सचिव संतोष कुमार सिंह,आई एम ए सिवान के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिंहा, सचिव डॉ शरद चौधरी, डॉ रीता सिंहा, अशोक कुमार, डॉ शंकर सिंह, डॉ अभिषेक सिंह,आर एल बी एस ए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा, डॉ अलख निरंजन पांडेय ने बधाई दिया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play