करजाईन बाजार, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था हेल्पेज इंडिया के सहयोग से बुजुर्ग संसाधन केंद्र संस्कृत निर्मली के प्रांगण में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अन्तर पीढ़ी के बीच संवाद कर समझ, सम्मान और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का एक सार्थक प्रयास किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बुजुर्ग एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान प्राकृतिक विधि से खेती कर रहे किसान सत्यनारायण मंडल और ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए कंचन देवी को स्वयंसेवी संस्था हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रमुख आलोक कुमार वर्मा ने शाल देकर सम्मानित किया।
साथ ही संस्था के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक कुमार ने हेल्पेज इंडिया के कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार सुमन एवं स्कूल के बच्चों ने बुजुर्गों का सम्मान एवं सहयोग करने का प्रण लिया।इस मौके पर जीविका जिला कार्यालय से सामाजिक विकास प्रबंधक रजनी भी कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में मंच संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के जिलास्तरीय पदाधिकारी ज्योतिष कुमार ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अवधेश कुमार, शंकर चौधरी, नवलकिशोर, नेहा सहित संस्था के सामाजिक कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play