पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि दिन चढ़ते ही धूप खिलने से उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। सुबह से ही आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने के बाद भी लोगों को गर्मी से परेशानी बढ़ने लगी। दिन चढ़ते ही गर्मी की तपिश बढ़ने के बाद लोगों को काफी दिक्कत हुई। इस दौरान बिजली की लुका-छिपी से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी। बिजली की लुकाछिपी के कारण लोगों को दिक्कतें हुई। दोपहर में चिलचिलाती धूप से लोग काफी परेशान रहे। इस दौरान लोगों ने सड़क किनारे पेड़ की छांव में गर्मी से राहत महसूस की।
उमस भरी गर्मी के बाद भी लोगों की आवाजाही लगी रही। इस दौरान लोगों को पानी पीने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर राहगीरों को शुद्ध पेयजल की तलाश में अपनी जेब ढीली करनी पड़ी । तपतपाती धूप में गन्ना जूस,बेल की शरबत, आइस्क्रीम, ठंडा, नारियल पानी के साथ साथ अन्य शीतल पेय पदार्थ की दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play