नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। एयर इंडिया के नामित मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने कंपनी की पहली टाउनहॉल बैठक में एयरलाइन की आगे की रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया की अगली विकास यात्रा में सुरक्षा, परिचालन विश्वसनीयता और मुनाफा सबसे बड़ी प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में एयर इंडिया के 24 हजार से अधिक कर्मचारियों को बीते चार वर्षों में एयरलाइन के बदलाव में योगदान दिया है। टाटा समूह में एयर इंडिया की वापसी के बाद कंपनी में काफी बदलाव हुए हैं, लेकिन अभी भी कई बड़े अवसर मौजूद हैं। इसलिए एयर इंडिया के लिए सुरक्षा हमेशा सबसे पहली प्राथमिकता और मार्गदर्शक सिद्धांत रहेगी।
उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा संबंधी किसी भी चिंता या समस्या को बिना झिझक सामने रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी है और हर कर्मचारी की इसमें भूमिका है।एयरलाइन को ऐसी संस्कृति विकसित करनी होगी, जिसमें कर्मचारी अपनी बात खुलकर रख सकें और किसी भी समस्या की सूचना देने में संकोच न करें। अगर कुछ दिखाई देता है तो उसकी जानकारी दें। जितनी मजबूत हमारी रिपोर्टिंग व्यवस्था होगी, उतनी ही मजबूत हमारी सुरक्षा संस्कृति होगी। ध्यान रहे कि बीते करीब एक वर्ष के अंदर एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी गड़बड़ी से लेकर विमान के देरी से उड़ान भरने जैसी समस्याएं सबसे ज्यादा सामने आई हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play