सुरक्षा की मांग को लेकर LSR कॉलेज के बैक गेट पर छात्राओं का प्रदर्शन – News24 Hindi

Edited By Priya Sharma
सुरक्षा को लेकर LSR छात्राओं का प्रदर्शन (Photo-AI Generated)
दिल्ली के कालकाजी इलाके के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय युवती से कथित गैंगरेप की घटना के बाद छात्राओं में नाराजगी है. बुधवार को लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) और दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों की छात्राओं ने सुरक्षा की मांग को लेकर कॉलेज के बैक गेट के पास प्रदर्शन किया. छात्राएं हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर दिल्ली में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रही हैं. प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के एसीपी और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया. अधिकारियों ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. हालांकि, छात्राएं पुलिस के आश्वासन से संतुष्ट नहीं दिखीं. उनका कहना है कि जब तक उनकी सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.
पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की शाम 17 वर्षीय युवती अपने एक पुरुष मित्र के साथ कालकाजी मंदिर गई थी. दर्शन के बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे. यहां तीन लोगों ने कथित तौर पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों से पूछताछ की और उन्हें डराया-धमकाया. इसके बाद आरोपियों ने युवती को उसके दोस्त से अलग कर दिया और पार्क के सुनसान हिस्से में ले गए, जहां उसके साथ कथित गैंगरेप किया गया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों की पहचान आसिफ, हेमंत और मुकेश के रूप में हुई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. आसिफ को पकड़ने के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी. इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
घटना के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर कदम उठाए हैं. कॉलेज ने मंगलवार को नियमित कक्षाएं रद्द कर दी थीं और बुधवार की पढ़ाई ऑनलाइन कर दी थी. प्रशासन ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को कॉलेज के बैक गेट के आसपास भीड़ न लगाने की सलाह दी थी. छात्राओं का कहना है कि कॉलेज के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए. उनका सवाल है कि अगर कॉलेज के आसपास ही छात्राएं सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, तो वे सामान्य तरीके से कॉलेज कैसे आ-जा पाएंगी. आस्था कुंज पार्क में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, पार्क के कुछ हिस्सों में रोशनी की कमी, सीसीटीवी की अनुपलब्धता और कुछ गेटों पर सुरक्षा कर्मियों की कमी जैसी समस्याएं सामने आई हैं. छात्राओं की मांग है कि दिल्ली में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर ठोस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News