सूरीनाम की राजधानी में चाकूबाजी, हमलावर ने अपने 4 बच्चों सहित किए 9 मर्डर – AajTak

Feedback
दक्षिण अमेरिका में स्थित देश  सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो के बाहर चाकू से हुए हमले में करीब नौ लोग मारे गए हैं. पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में पांच बच्चे भी शामिल हैं. यह हाल के सालों में देश में हुई सबसे जानलेवा हिंसक घटनाओं में से एक है.
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि यह हमला पारामारिबो से करीब 25 किलोमीटर पूर्व में कोमेविजने जिले के रिचेल्यू में हुआ. पीड़ितों के शव इलाके के कई घरों में पाए गए.
अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में से चार बच्चे हमलावर के अपने थे. मारे गए अन्य लोगों में वे पड़ोसी भी शामिल थे, जो हमला शुरू होने के बाद मदद के लिए दौड़े थे, साथ ही एक पड़ोसी का बच्चा भी शामिल था.
हॉस्पिटल में चल रहा इलाज…
पुलिस ने बताया कि एक छठा बच्चा और एक और वयस्क गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पारामारिबो के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत के बारे में तुरंत जानकारी नहीं दी गई.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद मर्डर: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी को सिर में गोली मारकर फरार हुए बदमाश
अधिकारियों ने बताया कि यह हमला पारामारिबो से करीब 25 किलोमीटर पूर्व में कोमेविजने जिले के रिचेल्यू में हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ितों के शव इलाके के कई घरों में मिले.
(एसोसिएटेड प्रेस के इनपुट के साथ)
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News