सूर्यकुमार यादव के करियर पर संकट? टीम इंडिया के बाद अब रणजी स्क्वॉड से भी हुए बाहर – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 06-10-26 09:07
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव के लिए भारतीय क्रिकेट में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम इंडिया से बाहर होने के बाद अब उन्हें मुंबई की रणजी टीम में भी जगह नहीं मिली है. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव का प्रथम श्रेणी करियर भी फिलहाल मुश्किल में नजर आ रहा है. 11 अक्टूबर से वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले के लिए उन्हें मुंबई की टीम में शामिल नहीं किया गया है.
सूर्यकुमार यादव को लेकर यह फैसला उस समय और हैरान करने वाला है, जब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने खुद उनसे रणजी मैच खेलने को लेकर बात की थी. चयन बैठक से पहले सूर्या से पूछा गया था कि क्या वह आने वाला रणजी मुकाबला खेलना चाहते हैं. उन्होंने इसके लिए अपनी सहमति भी दी थी. इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में जगह नहीं दी.
MCA के चयन प्रमुख राजेश पवार ने बताया कि सूर्यकुमार यादव ने पिछले करीब 18 महीने से कोई रेड-बॉल मैच नहीं खेला है. ऐसे में चयन समिति चाहती है कि वह पहले कुछ मैच खेलें और उसके बाद उन्हें टीम में शामिल किया जाए. हालांकि, इस फैसले के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या सूर्यकुमार को पहले ही इस बारे में जानकारी दी गई थी. क्योंकि MCA की ओर से संपर्क किए जाने के बाद ही उन्होंने रणजी मैच खेलने की इच्छा जताई थी.
मुंबई ने सिद्धेश लाड को बनाया कप्तान
चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले मैच के लिए मुंबई की टीम की कमान सिद्धेश लाड को सौंपी गई है. वहीं युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद, हार्दिक तमोरे, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.
चयन प्रमुख राजेश पवार ने कहा कि चयन समिति ने अनुभवी सिद्धेश लाड को सर्वसम्मति से कप्तान चुना है. वहीं आयुष म्हात्रे को उपकप्तान बनाकर भविष्य के लिए तैयार करने की योजना है. उन्होंने कहा कि म्हात्रे ने भारत की अंडर-19 टीम के साथ वर्ल्ड कप जीता है और वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं.
शार्दुल ठाकुर भी शुरुआती मैचों से बाहर
मुंबई की टीम को इस सीजन की शुरुआत शार्दुल ठाकुर के बिना करनी होगी. पिछले सीजन में टीम की कप्तानी करने वाले शार्दुल को ट्रेनिंग के दौरान दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में मामूली फ्रैक्चर हुआ है. चोट की वजह से उनके कम से कम शुरुआती दो मैचों में खेलने की उम्मीद नहीं है.
ऐसे में मुंबई की टीम के सामने नए रणजी सीजन की शुरुआत में ही कुछ बड़ी चुनौतियां होंगी. वहीं सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं मिलने के बाद उनके रणजी करियर को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News