नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अब तक 281 कंपनियों के जरिये 1.4 अरब डॉलर का इक्विटी निवेश आया है। खास बात यह है कि इसमें से करीब आधी يعني 70.1 करोड़ डॉलर की रकम 2025 के बाद जुटाई गई है। ट्रैक्सन के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। ट्रैक्सन के अनुसार, भारत में इस क्षेत्र से जुड़ी 3,557 कंपनियां हैं। इनमें से 281 कंपनियों को वित्तपोषण मिला है, जबकि 142 कंपनियों ने इक्विटी के जरिये धन जुटाया है। वर्ष 2026 में अबतक इस क्षेत्र को 22.8 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण मिला है। टेसॉल्व सेमीकंडक्टर अब तक कुल 21.3 करोड़ डॉलर के वित्तपोषण के साथ इस क्षेत्र में सबसे आगे है। इसके बाद आईएलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स 19.8 करोड़ डॉलर और वीडीएन 12.9 करोड़ डॉलर के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा क्षेत्र ने 2025 से 31.3 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण आकर्षित किया है。
ये आंकड़े ऐसे समय आए हैं, जब सेमीकॉन इंडिया 2026 का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को इसके पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में दुनिया की सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रमुख, सरकारी अधिकारी, राज्यों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play