किआ इंडिया ने अक्टूबर के लिए अपनी कारों पर दिए जाने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी तीन पॉपुलर कारों पर 55 हजार रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इस लिस्ट में उसकी मोस्ट सेलिंग सेल्टोस SUV भी शामिल हैं। वहीं, सिरोस और न्यू सोरेंटो पर भी कंपनी ग्राहकों को फायदा दे रही है। इसमें सिरोस EV के बेनिफिट भी शामिल हैं। ऐसे में आप इनमें से कोई भी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको एक बार इन पर मिलने वाले ऑफर्स की लिस्ट के बारे में जान लेना चाहिए।
किआ सिरोस ICE के अक्टूबर 2026 बेनिफिट की बात करें तो कंपनी इस पर 20,000 रुपए का एक्सचेंज, 20,000 रुपए का सक्रैपेज और 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट बोनस दे रही है। जिसके चलते इस कार पर कुल 55,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं।
बात करें किआ सिरोस EV के अक्टूबर 2026 बेनिफिट कीतो कंपनी इस पर सिर्फ 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस दे रही है। इस पर दूसरे डिस्काउंट जैसे एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बोनस का फायदा नहीं मिलेगा।
किआ सेल्टोस के अक्टूबर 2026 बेनिफिट की बात करें तो कंपनी इस पर 20,000 रुपए का लॉयल्टी और 20,000 रुपए का सक्रैपेज बोनस दे रही है। जिसके चलते इस कार पर कुल 40,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इस कार पर एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा।
किआ सोरेंट के अक्टूबर 2026 बेनिफिट की बात करें तो कंपनी इस पर 20,000 रुपए का लॉयल्टी और 20,000 रुपए का सक्रैपेज बोनस दे रही है। जिसके चलते इस कार पर कुल 40,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इस कार पर एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play