सेल चासनाला के बी-टाइप स्थित सटरडे क्लब के डायमंड हॉल में सोमवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के तहत अधिकारियों के लिए हिंदी भाषा और डिजिटल शिक्षा विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। दूसरे सत्र में राजभाषा हिंदी तथा सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्युत विभाग, टासरा, कार्यपालक निदेशक कार्यालय, सीएसआर, कार्मिक सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर सहायक महाप्रबंधक सह राजभाषा विभाग के अधिकारी निशिकांत ने कहा कि हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और एकता की पहचान है। डिजिटल माध्यमों में हिंदी का प्रयोग बढ़ाकर हम इसे और सशक्त बना सकते हैं।
कार्यक्रम में संकेत कुमार, सुबोध गुप्ता, बिपिन चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play