सॉरी दीदी; फेमस होने के लिए लड़कियों को मारता था टक्कर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा यूट्यूबर – Live Hindustan

दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 साल के एक यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला राइडर्स और नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाने का आरोप है। वह जानबूझकर उनकी गाड़ियों से अपनी गाड़ियों को टक्कर मारता था, उन्हें परेशान करता था और इन घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। आरोपी की पहचान गुरमान सिंह उर्फ रोड सेफ्टी वाला के तौर पर हुई है। उस पर फेमस होने की खातिर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर पोस्ट करने का आरोप है।
दो जून को एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने पीछे से उनकी नाबालिग बेटियों की स्कूटर पर टक्कर मारी थी। इसके बाद उन्होंने उनका पीछा किया था और आपत्तिजनक कमेंट कर गाली गलौज भी की थी। अगले दिन इस घटना का एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पेक्टर विकास बुल्दक के नेतृत्व वाली टीम ने इस केस की जांच की और गुरमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वह दिल्ली के खालसा कॉलेज से ओपन में ग्रेजुएशन कर रहा है। उसके यूट्यूब चैनल पर 21 हजार फॉलोअलर्स हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उसने ये स्वीकार किया है कि वह वायरल कंटेट बनाने के लिए और सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसे कंटेट बनाता था। इसी के साथ उसने ये भी स्वीकार किया है कि वीडियो पर ज्यादा से ज्यादा इंगेजमेंट के लिए खुद की संतुष्टी के लिए वह जानबूझकर महिला राइडर्स को ही निशाना बनाता था।
वह सड़कों पर ऐसी लड़कियों को ढूंढता था जो स्कूटर चला रही हों या पीछे बैठी हों। इनमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल होती थी। इसके बाद उनकी गाड़ियों को जानबूझकर टक्कर मारकार उनका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। किसी को उस पर शक ना हो इशके लिए वह सॉरी दीदी कह कर माफी भी मांगता था।
अदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिंदुस्तान’ में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी ‘हार्ड-कोर’ खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और ‘कैलेंडर जर्नलिज्म’ से लेकर ‘फैक्ट चेक’ तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और ‘मीडिया लॉ एंड एथिक्स’ के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News