सोने के लालच में रिश्तों का कत्ल! मुंबई में बहू ने सास को उतारा मौत के घाट – Zee News

Mumbai Murder News: मुंबई के घाटकोपर में सास की हत्या और लूट के एक मामले ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. पुलिस सीसीटीवी और पूछताछ के आधार पर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी बहू ने कई चौंकाने वाला खुलासा किया है. फिलहाल पुलिस संपत्ति विवाद की सभी कड़ियों को जोड़कर आगे की जांच कर रही है.
 
Trending Photos
Mumbai News Today: मुंबई के घाटकोपर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 51 साल एक महिला को अपनी सास की हत्या और लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह मामला शुक्रवार (28 नवंबर) को सामने आया, जब सोसायटी में अकेली रहने वाली 65 साल की शहनाज अनीस काजी अपने घर में मृत पाई गईं.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना मुकुंद नगर सोसाइटी के चौथी मंजिल स्थित एक फ्लैट में हुई. बीते बुधवार शाम पड़ोसियों ने जब शहनाज अनीस काजी को लंबे समय तक बाहर न निकलते हुए देखा, तो उन्हें शक हुआ. इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो शहनाज बेडरूम में मृत अवस्था में मिलीं. उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उनकी हत्या की गई थी.

हत्या और लूट के इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने कई जांच टीमों का गठन किया. पुलिस उपायुक्त राकेश ओला के मुताबिक, आसपास के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला गया. इसी दौरान एक फुटेज में मृतक की बहू मुमताज इरफान खान (51) को शहनाज काजी के फ्लैट में जाते और कुछ देर बाद वहां से निकलते हुए देखा गया.

Add Zee News as a Preferred Source

फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मुमताज को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक, मुमताज ने स्वीकार किया कि उसने अपनी सास की हत्या की और उनके सोने के गहने लेकर वहां से निकल गईं. पूछताछ में यह भी सामने आया कि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया.
पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद मुमताज गहने लेकर अपने घर लौट गई थी. फिलहाल उसके पास से सोने के गहने भी बरामद किए गए हैं. डीसीपी राकेश ओला ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और पूरी वारदात की कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है.
यह भी पढ़ें: योगी सरकार के फैसले ने बढ़ाई मुश्किल; अब नौकरी-एडमिशन-योजनाओं में आधार नहीं बनेगा DOB प्रूफ
.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News