स्कूल में घुसकर बच्ची पर आरी से हमला, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बेंगलुरु पहुंचाया, नारा लोकेश ने दिया हेल्थ अपडेट – AajTak

Feedback
आंध्र प्रदेश के रापथाडु में एक 10वीं की छात्रा पर स्कूल में घुसकर एक आरोपी ने आरोपी से हमला कर दिया था. बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसे बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया. बच्ची को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. मंत्री नारा लोकेश ने बताया है कि डॉक्टरों ने खून बहना रोक दिया है और बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है. डॉक्टर पहले ऑर्थोपेडिक सर्जरी कर रहे हैं. इसके बाद चेहरे और दूसरी चोटों के इलाज के लिए प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी.
किसी मरीज को एक शहर से दूसरे शहर तक जल्द से जल्द ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाता है. इसका मतलब है कि एंबुलेंस के लिए रास्ता जल्द से जल्द खाली कराया जाता है. आमतौर पर इसमें ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन मिलकर काम करते हैं. जिस रास्ते से एंबुलेंस को गुजरना होता है, वहां ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोका या दूसरी तरफ मोड़ा जाता है. कोशिश होती है कि मरीज को बिना बेवजह रुकावट के अस्पताल पहुंचाया जा सके. इस मामले में भी बच्ची को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल तक पहुंचाने के लिए यही व्यवस्था की गई.
raptadu school attack class 10 girl shifted bengaluru green corridor
यह भी पढ़ें: स्कूल में घुसकर 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, काट दिया गला
आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने सोशल मीडिया पर बताया कि बच्ची को बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि वह खुद अस्पताल के अधिकारियों के संपर्क में हैं. लोकेश ने बच्ची को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने पर कर्नाटक सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का आभार जताया. उन्होंने कहा कि बच्ची को बेहतर से बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता है.
बेंगलुरु पहुंचने के बाद बच्ची का इलाज शुरू हुआ. नारा लोकेश ने अस्पताल की मेडिकल टीम से बात करने के बाद बताया कि डॉक्टरों ने खून बहना कंट्रोल कर लिया है. फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है. अब डॉक्टर ऑर्थोपेडिक सर्जरी कर रहे हैं. ऑर्थोपेडिक सर्जरी में हड्डियों और उनसे जुड़ी चोटों का इलाज किया जाता है. इसके बाद प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी. नारा लोकेश ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बच्ची के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना भी की. फिलहाल बच्ची बेंगलुरु के डॉक्टरों की निगरानी में है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News