पथरदेवा क्षेत्र के कोइलसवा खुर्द स्थित स्कूल में हिंदी दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान छात्रों ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी उपयोगिता और भारतीय संस्कृति में इसके योगदान पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने बताया कि हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि देश की संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। हिंदी ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों और वर्गों के लोगों को आपस में जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।
छात्रों को हिंदी के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाने और रोजमर्रा के जीवन में हिंदी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर स्कूल परिवार ने हिंदी भाषा को बचाने, बढ़ाने और फैलाने का संकल्प लिया।
स्कूल के प्रबंधक मुकेश कुशवाहा ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा का महत्व बताना समय की जरूरत है। हिंदी के प्रति सम्मान हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान है।
कार्यक्रम के आखिर में छात्रों को हिंदी भाषा के गौरव और उसकी समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल परिसर में हिंदी दिवस को लेकर काफी उत्साह दिखा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.