यूपी के आजमगढ़ में विद्यालय में प्रताड़ना से परेशान सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर की रहने वाली 14 वर्षीया छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी शुक्रवार रात मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्रा के चाचा ने प्रधानाचार्य अखिलेश यादव और शिक्षक रिंकू पर फीस सहित अन्य मामलों में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खाया था।
अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान छात्रा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह विद्यालय के लोगों को गलत बताते हुए प्रधानाचार्य और एक शिक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में सिधारी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है। आरोपी शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
जयरामपुर गांव के रहने वाली आशीष गोड़ की पुत्री राशि गोड़ मां जगेशरा देवी इंटर कॉलेज, शाहगढ़ में कक्षा 9 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता थी। इसके बाद छात्रा घर लौटी तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
उधर, भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी के एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एसएसबी की खनुआ बीओपी पर तैनात जवान मनजीत कुमार बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना शनिवार रात करीब 2 बजे उस वक्त हुई जब जवान ड्यूटी पर तैनात था। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचना शुरू हो गए। मामले की जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जवान एक माह पूर्व अभी छुट्टी से लौटा था। तभी से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी के खनुआ बीओपी पर तैनात जवान मनजीत कुमार बीते 3 अक्टूबर को छुट्टी से वापस आया था। बताया जा रहा है कि ढाई महीना पहले जवान के बड़े भाई की मौत हो गई थी। जब वह छुट्टी से वापस ड्यूटी पर आया तभी से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बीती रात करीब 1बजकर 40 मिनट पर जवान जब ड्यूटी पर तैनात था, उसी दौरान उसने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play