स्टार्क की टॉप 5 में एंट्री, पाकिस्तानी नंबर-1; शून्य पर सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज – Hindustan

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का शुमार दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में होता है। उनकी बेहतरीन स्विंग और सटीक यॉर्कर के सामने टिकना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने मैकाय में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जमकर कहर ढहाया। उन्होंने पहली पारी में 10 ओवर में महज 12 रन देकर छह विकेट चटकाए और बांग्लादेश को 64 रन पर ढेर कर दिया। उन्होंने शनिवार को कप्तान नजमुल हुसैन शांत, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम और विकेटकीपर लिटन दास को शून्य पर पवेलियन भेजा। स्टार्क ने रविवार को मैच की दूसरी पारी में लंच ब्रेक तक दो शिकार किए। उन्होंने मोमिनुल हक को तीसरे ओवर में बोल्ड किया और एक खास क्लब में एंट्री मारी। हक गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) का शिकार बने।

स्टार्क इंटरनेशनल क्रिकेट में शून्य पर सबसे ज्यादा बार खिलाड़ियों को आउट करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वह अब तक 302 इंटरनेशनल मैचों में 150 बार डक पर आउट कर चुके हैं। 36 वर्षीय स्टार्क ने पाकिस्तान के पूर्व पेसर वकार यूनिस को पछाड़ा है। वकार ने 349 मुकाबलों में 148 मर्तबा शून्य पर पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम इस लिस्ट में नंबर-1 है। उन्होंने अपने करियर में 460 इंटरनेशनल मैच खेले और 189 बार डक पर आउट किया। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ पेसर ग्लेन मैकग्रा हैं। उन्होंने 376 मुकाबलों में 949 मर्तबा शून्य पर आउट किया।

189 – वसीम अकरम (पाकिस्तान)

176 – ग्लेन मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया)

159 – मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)

159 – जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)

150 – मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

148 – वकार यूनिस (पाकिस्तान)

147 – चमिंडा वास (श्रीलंका)

143 – शॉन पोलक (साउथ अफ्रीका)

132 – शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)

123 – डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका)

मैकाय टेस्ट का पहला दिन बेहद रोमांचक रहा। शनिवार को 18 विकेट गिरे। स्टार्क के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बंगलादेश को उसके चौथे सबसे कम टेस्ट स्कोर पर समेटा। पैट कमिंस ने टॉस जीता और बिना किसी हिचकिचाहट के बंगलादेश को बैटिंग का न्योता दिया। इसके बाद स्टार्क ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को गली में कैच आउट कराया। नई गेंद के साथ स्टार्क की गति और स्विंग का बांग्लादेशी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने 22 गेंदों के अंदर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मुशफिकुर रहीम के डटकर खेलने की वजह से उन्हें हैट्रिक का मौका नहीं मिला।

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News