स्टूडेंट क्रिश्चियन मूवमेंट ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत तोरपा यूनिट के सदस्यों द्वारा आराधना के साथ हुई। पहले सत्र में एडवोकेट आशीष गुड़िया ने लोगों को कानून की जानकारी दी। दूसरे सत्र में एक्टिविस्ट ग्लैडसन डुंगडुंग ने कहा
आज पूरी दुनिया में आदिवासियों की विशेष पहचान है। कार्यक्रम में तोरपा, खूंटी, कमडरा, रांची सहित अलग अलग जगहों से 85 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर एससीएमआई झारखंड बिहार के प्रोग्राम सेक्रेटरी उत्तम गुड़िया, महिमा गोल्डन बिलुंग, अलका रानी बेसरा, शशिकांत होरो, प्रो. विलियम बोदरा, पश्चिम बंगाल के प्रोग्राम सेक्रेटरी अमन अधिकारी, बादल गुड़िया, एमन टोपनो, संजय टोपनो, जसलीन सुरीन, नूपुर केरकेट्टा, सुरक्षा बाड़ा, अलबेला वर्षा, अमन भेंगरा उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.