बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में स्नातक, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का मंगलवार को अंतिम अवसर है। विश्वविद्यालय पहले ही आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर चुका है। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच जाएगी और अभ्यर्थियों को पहली मेरिट सूची जारी होने का इंतजार रहेगा। दरअसल, शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पांच मई से शुरू की थी। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने निर्धारित पोर्टल पर आवेदन किए हैं। अंतिम तिथि बढ़ने के बाद भी जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए मंगलवार आखिरी मौका होगा।
इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने 22 जून से 28 जून तक अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में दर्ज शैक्षणिक विवरण और अन्य जानकारियों में संशोधन का अवसर भी दिया था। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी एकेडमिक प्रोफाइल में आवश्यक सुधार किए, जिससे मेरिट सूची तैयार करने में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। इसके उपरांत विषयवार एवं महाविद्यालयवार मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों की निगाहें अब विश्वविद्यालय की पहली मेरिट सूची पर टिकी हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play