बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेन्द्र सिंह 600 वोटों से जीत गए हैं।
वहीं, सारण शिक्षक सीट से बीजेपी के बागी और निर्दलीय राहुल राज ने दूसरी वरीयता में 1815 वोट से जीत दर्ज की है। वहीं दरभंगा में जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है।
पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार पीछे चल रहे हैं। राजद के दिलीप पटेल आगे चल रहे हैं। वही जनसुराज के अनुज सिंह तीसरे नंबर पर हैं।
जबकि पटना शिक्षक सीट पर बीजेपी प्रत्याशी नवल किशोर यादव ने बढ़त बनाए हुए है। तिरहुत स्नातक सीट से वंशीधर आगे हैं, जदयू के अभिषेक झा पीछे चल रहे हैं।
चार स्नातक और चार शिक्षक सीट पर 23 अक्टूबर को हुए चुनाव में कुल 150 प्रत्याशी मैदान में हैं।
जीत से पहले जश्न की 2 फोटोज
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.