स्मार्टफोन की जिद बनी जानलेवा… दोस्तों के पास महंगा फोन देख अड़ी 15 साल की छात्रा, मां के मना करने पर उठाया आत्मघाती कदम – Aaj Tak News

Feedback
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के कांचरापालम थाना क्षेत्र के धर्मानगर में गुरुवार को एक 15 साल की लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, महंगा स्मार्टफोन खरीदने को लेकर मां और बेटी के बीच हुई बहस के बाद यह घटना हुई. मृतक लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा थी और अपनी मां तथा भाई के साथ रहती थी. माता-पिता के बीच वैवाहिक मतभेद के चलते परिवार पिता से अलग रह रहा था.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की पिछले कई दिनों से महंगे मोबाइल फोन की मांग कर रही थी. उसने अपनी सहेलियों के पास वैसा ही फोन देखा था, जिसके बाद उसने घरवालों से भी वही फोन दिलाने की जिद पकड़ ली. लड़की की मां रोज कमाने-खाने वाली मजदूर हैं और वे इतना महंगा फोन खरीदने की स्थिति में नहीं थीं. मां ने बेटी को अपनी मजबूरी समझाने की कोशिश की, लेकिन इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा था.
गुरुवार को इसी विषय पर दोबारा बहस हुई. बहस के बाद लड़की अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो घर के लोगों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खुलवाया. अंदर जाकर देखा तो लड़की का शव मिला. इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.
यह भी पढ़ें: ‘बेटा तेरे पैर पड़ती हूं, आजा…’, गिड़गिड़ाती रही मां, संभाजीनगर में 3 मौतों से चंद मिनट पहले का Video
घटना की सूचना मिलते ही कांचरापालम पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गहराई से जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में और कोई वजह तो नहीं थी. इलाके में इस घटना के बाद मातम का माहौल है और पड़ोसी भी हैरान हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News