स्वच्छता पखवाड़ा और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस पीतीज ने हासिल किया तृतीय स्थान – Hindustan

इटखोरी, निज प्रतिनिधि। हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय में 1 से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसी क्रम में स्वच्छता विषय पर एक मॉडल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक एवं आकर्षक मॉडलों के माध्यम से स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के महत्व को प्रस्तुत किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल पीतीज की ओर से भी विद्यार्थियों ने स्वच्छता से संबंधित एक उत्कृष्ट एवं आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता और विषय की बेहतर प्रस्तुति को निर्णायक मंडल द्वारा सराहा गया तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल, पीतीजा ने प्रदर्शनी में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News