फोटो देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से पल्टन बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्केटिंग करते हुए करीब 50 बच्चों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों ने घंटाघर से पल्टन बाजार क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान बच्चों, अभिभावकों और कोचों ने देशभक्ति के नारे लगाकर लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा में स्केटिंग कोच नेहा तनेजा, प्रियंका चंद्रवंशी, अदिति पंवार, जतिन भट्ट, आशीष बिष्ट, आरती और प्रियंक शर्मा समेत अभिभावक मौजूद रहे। आयोजन एसोसिएशन के सचिव प्रियंक शर्मा की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play