स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अलर्ट पर हैं थाना – Hindustan

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सभी थानों को अलर्ट किया गया है। औरंगाबाद के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने इसको लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान जारी रहेगा। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में विशेष रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एरिया डोमिनेशन की भी कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि एरिया डोमिनेशन में केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी लगाया गया है। नक्सली क्षेत्र में विशेष सावधानी बरती जा रही है। सभी थानाध्यक्षों को इसके लिए अलग से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विभिन्न होटलों में जांच की गई है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी विशेष जांच की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर चौक चौराहा सहित महत्वपूर्ण जगह पर पुलिस बल की तैनाती हुई है। नियंत्रण कक्ष को भी सक्रिय किया गया है। आम लोग किसी भी तरह की सूचना नियंत्रण कक्ष के नंबर के अलावा थानाध्यक्ष व पदाधिकारी को दे सकते हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News