हंसता-खेलता परिवार खत्म… खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, नए साल के दूसरे दिन पति-पत्नी और 2 मासूमों की मौके पर मौत – AajTak

Feedback
नए साल के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है. जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं.
बरघाट सब-डिविजनल ऑफिसर ऑफ पुलिस (SDOP) ललित गाथरे ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि यह घटना जबलपुर-नागपुर हाईवे पर शाम 7 बजे हुई.
पुलिस अधिकारी ने बताया, “यह हादसा कुरई पुलिस स्टेशन इलाके में रिद्धितेक के पास हुआ. परमानंद बरकाडे (45), उनकी पत्नी गीता (38), बेटी माही (8) और बेटा दीपांशु (4) की मौके पर ही मौत हो गई.”
SDOP  ने बताया कि बाइक बहुत तेज रफ्तार में थी, जबकि ट्रक चार-लेन हाईवे पर खराब होने के बाद खड़ा था. मरम्मत का काम चल रहा था और गाड़ी के चारों ओर ड्राइवरों को अलर्ट करने के लिए इंडिकेटर लगाए गए थे.”
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुरई पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है.

Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News