पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बरही में जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश से जहां बाजार और प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है, वहीं कई जगहों पर सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बरही के गया रोड, धनबाद रोड सहित ओल्ड
जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है। कई स्थानों पर पानी जमा रहने से पैदल चलने वाले लोगों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जलजमाव वाले स्थानों की जांच कराने, गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने और पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बारिश के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ सकता है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.