भास्कर न्यूज | मांझागढ
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन जांच के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शाहपुर बाजार के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु” वरीय पदाधिकारी” को सूचित करते ”हुए थानाध्यक्ष मांझागढ़ निरंजन कुमार पुलिस बल के साथ शाहपुर बाजार पहुंचे। पुलिस वाहन को देखकर एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश कुमार, पे-मानकी राम, सा- मुसहरी, थाना-बड़हरिया, जिला- सिवान बताया। विधिवत तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, एक लोडेड मैगजीन जिसमें 5 जिंदा कारतूस, एवं एक और मैगजीन जिसमें 5 जिंदा कारतूस, (कुल-10 जिंदा कारतूस), एक लोहे का चाकू एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार अपने पास रखता था। इस संबंध में मांझागढ़ थाना कांड संख्या- 105/ 26, दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.