Feedback
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हनीट्रैप के जरिए एक 56 वर्षीय निजी कंपनी कर्मचारी को ब्लैकमेल कर 17.65 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ित का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे पिछले तीन महीनों में रकम वसूली. इस मामले में एक पुलिसकर्मी के भी शामिल होने का आरोप है.
पुलिस के अनुसार कल्याण निवासी पीड़ित को 28 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाया था. महिला ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वीडियो को सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दी और पैसे की मांग शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें: SBI के 6 खातों में जमा मिले 3.28 करोड़, कैसरबाग पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा
आरोपियों का पता लगाने में जुटी पुलिस
शिकायत के आधार पर गुरुवार को FIR दर्ज की गई. पुलिस ने डोंबिवली निवासी सीमा जगताप, उसकी 55 वर्षीय मां भारती शाम ठाकुर, उसके पति सुमित सिंह और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों में एक अज्ञात पुलिस कॉन्स्टेबल भी शामिल है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर तीन महीने के दौरान अलग-अलग मौकों पर पीड़ित से कुल 17.65 लाख रुपये ऐंठ लिए. पीड़ित ने इसके बाद पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया. फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है और मामले की जांच जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू