हनुमानगढ़ जिले की 5 नगरपालिकाओं नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी और रावतसर में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हो गया। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट उम्मेदी लाल मीना ने बताया कि पहले चरण में इन 5 नगर निकायों के कुल 170 वार्डों के लिए 176 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1,45,152 मतदाता अपने वोट डालेंगे। सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण और तय समय पर शुरू हो गया।
पांचों नगर पालिकाओं की स्थिति:
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर काफी पुलिस बल तैनात है। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने पहचान पत्र के साथ तय समय पर केंद्र पहुंचें और शांतिपूर्वक मतदान करें। अधिकारियों का कहना है कि मतदान प्रक्रिया ठीक से चल रही है और कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.