'हनुमान अंश' एक्टर की बदली किस्मत, सलमान-शाहरुख की फिल्मों में मिला काम, हुआ गदगद – AajTak

Feedback
एक छोटे बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल भी कर सकती है, इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म लोगों के दिलों पर ऐसी छाई कि अब हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है. फिल्म का हर एक्टर लोगों के बीच अपनी पहचान बना चुका है. एक्टर चंदन आनंद, जिन्होंने फिल्म में राम नंदन भोसले का किरदार निभाया उनके अगले प्रोजेक्ट का भी खुलासा हुआ है. 
बड़ी फिल्मों का हिस्सा बना हनुमान अंश एक्टर
चंदन आनंद ने बताया है कि वो हनुमान अंश के बाद सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मॉन्स्टर में नजर आएंगे, जिसे वामशी पैदिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में उनका काम छोटा है, लेकिन सुपरस्टार संग काम करने का उनका सपना पूरा हुआ है. एक इंटरव्यू में हनुमान अंश एक्टर ने कहा- मैं सलमान सर और वामशी पैदिपल्ली सर की फिल्म मॉन्स्टर में एक किरदार निभा रहा हूं, जिसके लिए मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं. साथ ही साथ शाहरुख खान सर की किंग में भी एक रोल है. 
‘मैंने किंग में शाहरुख सर के साथ बड़ा प्यारा सा सीन भी किया, जिसके लिए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा.’ चंदन आनंद ने बताया कि सलमान और शाहरुख संग काम करना उनके लिए काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा. उनसे उनकी ज्यादा बातचीत नहीं हो सकी, क्योंकि सेट पर सुपरस्टार के साथ कई लोग शामिल रहते हैं. लेकिन वो सलमान से बड़े प्यार से मिले. चंदन ने कहा कि उनके पिता एक्टर के काफी बड़े फैन रहे, वो बड़े खुश होंगे जब अपने बेटे को सलमान संग काम करता हुआ देखेंगे. 
20 सालों से काम कर रहे चंदन आनंद
चंदन आनंद फिल्म हनुमान अंश से पहले कई सारी हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. जो 90s किड होंगे, उन्हें फिल्म चैन कुली की मैन कुली याद ही होगी. इस फिल्म में वो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज बने थे. इसके अलावा चंदन ने फाइटर, देवा, होमबाउंड जैसी फिल्मों में भी काम किया. हालांकि लोगों के बीच उनकी पहचान अब जाकर बनी है. हनुमान अंश से उन्हें भी एक नई शुरुआत मिली है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News