हमारा अपमान किया… भारत पर भड़क गया बांग्लादेश; शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस से नाराज – Hindustan

अपने देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को नई दिल्ली में मीडिया के साथ लाइव बातचीत करने की इजाजत दिए जाने को लेकर बांग्लादेश भारत पर भड़क उठा है। बांग्लादेश ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिशों के उलट है और इससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं। उसने यह भी कहा कि इससे बांग्लादेश के नागरिकों का अपमान हुआ है। गौरतलब है कि कि इससे पहले शेख हसीना 2 सालों में पहली बार लाइव आई थीं। उन्होंने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

ढाका ट्रिब्यून और बांग्लादेश के दूसरे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंगलादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने भारत सरकार को इस संबंध में पहले ही अपनी चिंताओं से अवगत कराया था। ढाका ने कहा कि उसने भारत को चेतावनी दी थी कि इस तरह का आयोजन किया गया तो यह दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने की कोशिशों को प्रभावित कर सकता है।

बांग्लादेश ने आगे कहा कि ‘जुलाई क्रांति’ की दूसरी सालगिरह पर आयोजित यह प्रेस वार्ता बांग्लादेश की संप्रभुता पर हमला है और जुलाई 2024 के आंदोलन में मारे गए लोगों का अपमान है। बयान में यह भी कहा गया कि 2013 की बंगलादेश-भारत प्रत्यर्पण संधि के तहत शेख हसीना की वापसी के बार-बार अनुरोध किया गया है, लेकिन अभी तक भारत की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।

बता दें कि बांग्लादेश ने इस कार्यक्रम से पहले भी भारत को इस तरह की चेतावनी दी थी। हालांकि भारत ने बीते मंगलवार को स्पष्ट कहा था कि शेख हसीना की ऑनलाइन प्रेसवार्ता करने की योजना से भारत का कोई लेना-देना नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इससे जुड़े सवालों के जवाब में कहा, ”आप जिस प्रेसवार्ता की बात कर रहे हैं, उसे एक निजी मीडिया संस्था आयोजित कर रहा है। सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है और न ही वह इस मंच पर व्यक्त किए जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन करती है।”

इससे पहले बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि अपने वतन जरूर लौटेंगी और इसके लिए हसीना कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। हसीना ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में विदेशी मीडिया के पत्रकारों को वर्जुअल माध्यम से संबोधित किया। 2 सालों में पहली बार लाइव आईं शेख हसीना ने कहा कि वह स्वदेश जरूर लौटेंगी, चाहे उन्हें वहां जेल में डाल दिया जाए या मौत के घाट उतार जाये। बता दें कि शेख हसीना उनकी सरकार के खिलाफ 2024 में हुए हिंसक आंदोलन के बाद से भारत में रह रही हैं।

शेख हसीना ने कहा कि वह इस साल दिसंबर महीने में बंगलादेश लौटना चाहती हैं और तारीख की घोषणा सही समय आने पर करेंगी। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा यहां नहीं रह सकती और मुझे एक दिन अपने लोगों के पास लौटना होगा। मैं लौटना चाहती हूं क्योंकि लोग सुरक्षा और विकास के हकदार हैं। साथ ही वे लोकतंत्र के हकदार हैं। यहां सवाल है बंगलादेश को सही रास्ते पर लाने का। विकास, शांति और धर्मनिरपेक्षता के रास्ते पर लाने का।” उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि जब वह ढाका लौटेंगी तो सरकार उन्हें गिरफ्तार करेगी या उन्हें रोकना चाहेगी, लेकिन वह डर से अपना फैसला नहीं बदलेंगी। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि 1983 के बाद उन्हें सात बार गिरफ्तार किया गया और 19 बार उनकी हत्या करने की कोशिश की गई हैं।

वहीं ढाका में जुलाई 2024 में हुए छात्र आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान संगठित समूहों ने सत्ता बदलने का छात्रों का इस्तेमाल किया। जेलों से सभी आतंकवादियों और अपराधियों को रिहा किया गया और टेलीविजन संस्थानों और अखबारों पर हमले कराए गए। उन्होंने कहा कि आवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ता की बेरहम हत्याएं और गिरफ्तारी की गईं और ये स्थिति आज भी जारी है। हसीना ने कहा कि पत्रकारों, शिक्षाविदों, जजों और आम लोगोंं पर इस समय भी वहां जुल्म ढाए जा रहे हैं और बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सत्ता में आने के बाद भी वहां स्थिति नहीं बदली है।

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News