हरचंदपुर में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता: बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में दिया नशामुक्ति का संदेश – Dainik Bhaskar

रायबरेली में हरचंदपुर के सकल नारायण मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन और माल्यार्पण कर की। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा
कला के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश
आर्ट एवं क्रिएटिव ग्रुप के अध्यक्ष प्रबोध कुमार बाजपेई के नेतृत्व में भाषण, गीत, संवाद, भजन, आर्ट प्रतियोगिता और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। आर्ट प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिंदी, विज्ञान, कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
रानी लक्ष्मीबाई टीम ने जीती सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई टीम विजेता रही, जबकि महाराणा प्रताप टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत वर्ग में प्रतिज्ञा सिंह ने 240 अंक लेकर पहला, आदित्य ने 140 अंक के साथ दूसरा और दिव्या यादव ने 80 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में विपिन त्रिवेदी, राजीव सिंह, दुर्गा शंकर मिश्रा, जेपी मिश्रा, चंदेल सर, सत्येंद्र चौधरी, अजवर सिद्धकी, राघव तिवारी, चंदन तिवारी, सूर्या सिंह, श्रेया, पीके बाजपेई सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News