हरहुआ में दिनकर की जयंती पर व्याख्यान माला का आयोजन: महाविद्यालय में हिंदी विभाग ने किया कार्यक्रम, छात्राओ… – bhaskar.com

हरहुआ ब्लॉक के गहनी स्थित सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर एक व्याख्यान माला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय चेतना और समकालीन प्रासंगिकता’ विषय पर केंद्रित था, जिसमें छात्राओं ने दिनकर के साहित्य, व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने की। हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. कुसुमलता सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरभि श्रीवास्तव ने किया।
व्याख्यान माला में ज्योति देवी, प्रियंका पटेल, ज्योति पटेल, कुसुम कुमारी और आफरिन ने दिनकर की रचनाओं में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदना और जनजागरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
छात्राओं ने बताया कि दिनकर का साहित्य केवल उनके समय की सामाजिक और राष्ट्रीय परिस्थितियों को ही नहीं दर्शाता, बल्कि आज भी युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरित करता है। उनकी रचनाएं व्यक्ति को अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक करती हैं और समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराती हैं।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि दिनकर का साहित्य भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय चेतना और मानवीय मूल्यों की एक सशक्त आवाज है। उन्होंने विद्यार्थियों से दिनकर के साहित्य का अध्ययन करने और उनके विचारों को वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों से जोड़ने का आह्वान किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News