हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल का दूसरा दिन: पहले दिन 118 सब स्टेशन-510 फीडर ठप, 15 जिले प्रभावित; मंत… – Dainik Bhaskar

गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी को बिजली सप्लाई का लाइसेंस देने के विरोध में बिजलीकर्मियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को हड़ताल के पहले दिन 15 जिलों में इसका असर दिखा। इंजीनियर एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र घणघस का दावा है कि पहले
भिवानी में सबसे सबसे ज्यादा 280 फीडर बंद रहे। करनाल, भिवानी, यमुनानगर व अम्बाला के कई इलाकों में 28 घंटे बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। फतेहाबाद/टोहाना, कैथल, बहल, सांपला, महम, लाखनमाजरा, हिसार के डाबड़ा और नूंह-झज्जर में बुधवार रात 10:00 बजे से गुरुवार देर रात तक बिजली आपूर्ति बंद रही। देर रात गुरुग्राम, फरीदाबाद और सिरसा में लोगों ने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया।
हालांकि, सरकार ने व्यवस्था संभालने के लिए ठेकेदारों के जरिए करीब 1000 वैकल्पिक कर्मी तैनात किए, जो नाकाफी रहे। कुछ जगह बिजली कर्मियों ने केबलों में कील गाड़ दी, जिससे लाइन में फाल्ट हो गया। इससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों ने किराए पर जनरेटर चलाकर किसी तरह काम चलाया। इसके अलावा बैंकों, बीमा संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में कामकाज ठप हो गया।
उधर, बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह जो हड़ताल है, वह वेवजह की जा रही है। इस मामले में कोर्ट में लड़ाई लड़नी होगी, क्योंकि यह विनियामक आयोग का मामला है। कुछ नासमझ लोग कह रहे हैं कि सरकार ने ही प्राइवेटाइजेशन किया है और अब सरकार खुद ही अपील में जा रही है, जबकि ऐसा नहीं है। यह फैसला सरकार ने नहीं, बल्कि विनियामक आयोग ने लिया है। अगर किसी को समझ नहीं है तो एक्ट पढ़ लेना चाहिए।
हड़ताल के दौरान क्यों बेबस नजर आई सरकार…
—————————-
ये खबर भी पढ़ें…
गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 6 जिलों में लाइट न आने पर हंगामा:भिवानी में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़े किसान की मौत; बिजलीकर्मियों की हड़ताल का 15 जिलों में असर
गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी को बिजली सप्लाई का लाइसेंस देने के विरोध में बिजलीकर्मियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हड़ताल के पहले दिन 15 जिलों गुरुग्राम, हिसार, हांसी, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, झज्जर, फरीदाबाद, पानीपत, पंचकूला, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, यमुनानगर और अंबाला में असर देखने को मिला। (पूरी खबर पढ़ें)
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News