‘हलगाम हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाए सरकार’, सीपीआई सांसद ने लिखा पत्र – News24 Hindi

—विज्ञापन—
नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन LOC पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। दुनियाभर के कई देशों ने पाकिस्तान केा आतंकी देश घोषित करने की मांग की है। ट्रंप सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
सीपीआई के राज्यसभा सांसद पी संदोष कुमार ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है।
सिंधु जल संधि पर किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा कि यह गलत फैसला है। संधि जारी रहनी चाहिए थी। हम इसके खिलाफ हैं। हम किसान हैं और हर किसान को पानी की जरूरत है।
पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में विभिन्न कांग्रेस नेताओं के बयानों पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में यह क्रूर आतंकी हमला हुआ और उसी रात कांग्रेस पार्टी ने मांग की कि एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। कांग्रेस कार्य समिति ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें हमने कांग्रेस पार्टी की राय जनता के सामने रखी थी। हमने कहा कि इस संवेदनशील समय में हमें एक होना है। हमें एकजुटता और एक सामूहिक संकल्प की जरूरत है। मैं साफ करना चाहता हूं कि ये नेता अपनी निजी राय दे रहे हैं और कांग्रेस का इन बयानों से कोई लेना-देना नहीं है।

बिहार में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं बचा है। गृह विभाग द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बिहार के कई जिलों में विजिट वीजा और टूरिस्ट वीजा पर आए कुल 19 पाकिस्तानी नागरिक 25 अप्रैल या उससे पहले राज्य से चले गए। यह आंकड़ा उन पाकिस्तानी नागरिकों से संबंधित है, जो जनवरी 2025 के बाद राज्य में आए थे। बिहार में अब केवल वह पाकिस्तानी नागरिक ही रह रहे हैं, जो मेडिकल वीजा और लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं। मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध हैं। सिर्फ पटना में ही लांग टर्म बीजा पर 27 पाकिस्तानी महिलाएं हैं, जिनमें से 3 अपना पाकिस्तानी पासपोर्ट सरेंडर कर चुकी हैं।

गुजरात की अहमदाबाद रूरल पुलिस ने अहमदाबाद के ग्रामीण इलाकों से 536 बांग्लादेशी सस्पेक्ट्स को डिटेन किया है। उनसे उनकी आइडेंटिटी की पूछताछ की गई। गुजरात में पहलगाम अटैक के बाद गैरकानूनी तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चल रहा है।
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने पुंछ जिले में फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि गोलीबारी में किसी के भी जख्मी होने की खबर नहीं है। पाकिस्तानी सेना कुपवाड़ा और पुंछ जिलों में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर रही है।

During the night of 27-28 April 2025, Pakistan Army posts initiated unprovoked small arms fire across the Line of Control in areas opposite Kupwara and Poonch districts. Indian troops responded swiftly and effectively: Indian Army

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News