कस्बा बछरायू के मोहल्ला कानूनगोया निवासी हसीन चौधरी को भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाकियू (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनिंदर गुर्जर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी डॉक्टर साकिब शहीद की सिफारिश पर उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चे का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
हसीन चौधरी के उपाध्यक्ष बनने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में खुशी है। समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। हसीन चौधरी ने संगठन के नेतृत्व का धन्यवाद कर किसानों, मजदूरों व अल्पसंख्यक समाज के हक की लड़ाई ईमानदारी से लड़ने का संकल्प लिया।
उन्होंने संगठन की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर भूरे उर्फ वसीम चौधरी (मंडल उपाध्यक्ष), शाहिद चौधरी, सज्जन चौधरी, नावेद चौधरी, मुशाहिद चौधरी, सलीम शेख, फहीम भाई, दानिश भाई, कासिफ भाई, शुजात भाई, लाईक चौधरी, अनस चौधरी, फजल चौधरी, इंतजार चौधरी, फसाहत चौधरी, मुस्तकीम चौधरी, नितिन भाटी, आजाद चौधरी, ग़ालिब भाई, चंद्रपाल सिंह (मेम्बर), डॉ. जीशान, जाहिद चौधरी, खालिद भाई समेत कई कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.