हिंदी दिवस पर भव्य कवि सम्मेलन के आयोजन का निर्णय लिया गया – Dainik Bhaskar

अनुमंडल हिंदी भाषा साहित्य परिषद, गोगरी-खगड़िया की आपात बैठक रविवार को वरीय अधिवक्ता नलिनेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में परिषद के संस्थापक सचिव डॉ. सुनील कुमार मिश्रा के ब्राह्मण टोला स्थित आवास पर हुई। संचालन डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने किया।
बैठक में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने पर सहमति बनी।
परिषद की ओर से शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और निष्पक्ष पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अवसर पर परिषद की पत्रिका का प्रकाशन भी होगा।
बैठक में परिषद के पूर्व सदस्य एवं अधिवक्ता अभय कुमार मिश्रा सहित शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त की। डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि हिंदी देश की संस्कृति, साहित्य और सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है। बैठक में अनंत प्रसाद, नंदकिशोर मंडल, प्रेम शंकर मिश्रा, अमर सिंह, डॉ. पुष्पा कुमारी, जहीर आलम, मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News