*हिंदी दिवस समारोह: भाषा, संस्कृति और अभिव्यक्ति का उत्सव – दिल्ली पब्लिक स्कूल शिमला – :: India News Calling ::

SHIMLA, 15.09.26-दिल्ली पब्लिक स्कूल, शिमला में हिंदी दिवस समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्त्व, समृद्धता और गौरव को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। समारोह के अंतर्गत कक्षा I से VI तक के विद्यार्थियों ने नारा लेखन गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने सुंदर एवं सार्थक नारों के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया। उनकी रचनात्मक सोच और उत्साह ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक लघु नाटिका रही। नाटिका के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्त्व तथा हमारे दैनिक जीवन में उसकी प्रासंगिकता को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से हिंदी को हमारी पहचान, संस्कृति, भावनाओं और आपसी जुड़ाव से जोड़ते हुए भाषा के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सुश्री वीना चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के महत्त्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सम्मान और गर्व की भावना बनाए रखने तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रस्तुति में और अधिक निखार लाने की गुंजाइश हमेशा रहती है। उन्होंने विशेष रूप से उच्चारण पर और अधिक ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनके प्रयास सराहनीय हैं और उन्हें इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।
हिंदी दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति गौरव, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करने वाला रहा। समारोह ने विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा के महत्त्व को समझने और उसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
For further display of news in English with photographs in JPG file on “indianewscalling.com”
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News