टेटिया बंबर के बरसंडा राजकीय डिग्री महाविद्यालय में गुरुवार को हिंदी पखवाड़ा 2026 के तहत पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
यह पखवाड़ा 1 से 14 सितंबर तक चला था। इसमें श्रुतलेखन, निबंध लेखन, नारा लेखन और काव्य पाठ जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। लक्की कुमार, गुनगुन कुमारी, राधा सिंह और मौसम कुमारी समेत कई विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को निखारना था। प्राचार्य डॉ. राकेश पासवान ने हिंदी को देश की सांस्कृतिक पहचान बताया। उन्होंने छात्रों से अपनी भाषा और साहित्य से जुड़ने की अपील की।
समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राकेश पासवान ने की। मंच संचालन डॉ. चुनचुन कुमार भारती और शिप्रिका कुमारी ने किया। इस मौके पर कार्यालय प्रधान रविश कुमार सिंह और लेखापाल खालिद नजमी समेत कई प्राध्यापक मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.