भास्कर न्यूज | सूर्यपुरा
प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में शनिवार को हिंदी दिवस पखवाड़ा के द्वितीय चरण में काव्य पाठ सह हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रो अलाउद्दीन अजीज ने किया, जबकि संचालन विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बारी बारी से किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि इंदु तपेश्वर महिला महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ पुष्पा सिंह एवं पुष्पा राणा रसिक तथा अंजबित सिंह कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर कुमार को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के छात्र अमन कुमार ,मोहमद बादल , सत्या कुमारी, नंदनी कुमारी, लव कुश कुमार, के साथ ही कई अन्य छात्र छात्राओं ने बारी बारी से हिंदी दिवस पखवाड़ा के तहत काव्य पाठ प्रतियोगिता के अंतर्गत देशभक्ति संस्कृति एवं प्रकृति कविता की प्रस्तुति की ,जिसमें छात्राओं ने अपनी कविता की बेहतर प्रस्तुति से निर्णायक मंडल एवं महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही सभी उपस्थित अतिथियों को काफी प्रभावित किया।
जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम स्थान पर सत्य कुमारी तथा द्वितीय स्थान पर नंदनी कुमारी द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर नंदनी कुमारी का चयन किया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सह अधिवक्ता डॉ पुष्पा सिंह ने अपनी कविता एवं गजल की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
वही उनके द्वारा स्वयं रचित कविता की प्रस्तुति पर लोगों की कर तल ध्वनि से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में प्रो पुष्पा राणा, प्रो चन्द्रशेखर कुमार, चंदन कुमार, चंद्रकांत कुमार, रश्मि कुमारी के साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने काव्य पाठ की प्रस्तुति से सभी लोग वाह वाह करने पर मजबूर हो गए। महाविद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद अजीजी ने बताया कि हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के तीसरे चरण में मुख्य अतिथियों के द्वारा काव्य पाठ एवं साहित्य रचना की प्रस्तुति में अव्वल स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार का वितरण मुख्य अतिथि के द्वारा किया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.