हिंदी पखवाड़े में 138 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा: 99 विजेताओं को दिए गए पुरस्कार, करीब 1 लाख रुपये की प्रो… – Dainik Bhaskar

लखनऊ के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन समारोह हुआ। इसमें प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। हिंदी कामों और राजभाषा इस्तेमाल पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि लखनऊ छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौड़ और अध्यक्ष निदेशक डॉ. एस.एन. सुशील थे।
पखवाड़े में 14 प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें 138 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 99 लोगों को पुरस्कार मिले। विजेताओं को करीब एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। नराकास के सदस्य कार्यालयों के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
निदेशक डॉ. एस.एन. सुशील ने स्थानीय भाषा की अहमियत बताई। राठौड़ ने हिंदी के सही इस्तेमाल को सुधार का माध्यम बताया। अभिषेक श्रीवास्तव ने हिंदी के लगातार इस्तेमाल की अपील की। आयोजन अभिषेक प्रकाश ने किया, संचालन वैभवी और रिद्धि ने और धन्यवाद अभिषेक सिंह ने दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News