हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष होने पर हुआ समारोह – Dainik Bhaskar

सिटी रिपोर्टर|गोह
शनिवार को गोह प्रखंड मुख्यालय के बिहार राज्य पेंशनर भवन में हिन्दी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समाजसेवी अवधेशनन्दन द्विवेदी की अध्यक्षता व दिलिप विश्वकर्मा के संचालन में विचार गोष्ठी सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की चौथा स्तंभ है। देश की आजादी में हिन्दी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान है। समस्या को उजागर करके उसके निदानके पत्रकारिता का अहम योगदान है। साहित्यकार सह शिक्षक डॉ. रविनंदन ने कहा कि 1826 ईस्वी में पंडित युगल किशोर शुक्ल ने कोलकाता से उदंत मार्तंड नाम से हिन्दी में पहला अखबार का प्रकाशन किया था। जो कुछ ही वर्षों के बाद आर्थिक तंगी के कारण बंद हो गया था। लेकिन उनके द्वारा शुरू की गई पत्रकारिता रुकी नहीं। पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह कहा कि विषम परिस्थिति के बावजूद भी पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कार्यक्रम में पत्रकारों व अन्य प्रबुद्ध जनों को कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को डॉ.अनिल शर्मा, कपिलदेव सिंह, विन्देश्वरी शर्मा, बृजमोहन वर्मा, अजय कुमार आर्य, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, गौतम उपाध्याय, अमरेंद्र कुमार सिंह, दीनानाथ चंद्रवंशी, कृष्ण कुमार गुप्ता, अमरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार सिंह सहित कई लोगो ने संबोधित किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News