उदयपुर| सुविवि में हिंदी सप्ताह के तहत प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शनिवार को पुरस्कार बांटे गए। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन नंदवाना ने बताया कि हिंदी सप्ताह के समापन के अवसर पर ‘हिंदी : राष्ट्र की आत्मा और पहचान’ विषय पर व्याख्यान हुआ।
मुख्य वक्ता प्रो. लक्ष्मीलाल वैरागी ने हिंदी भाषा के विकास और उसके राजभाषा बनने के चरणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा के प्रति रुझान बढ़ना अच्छा संकेत है। हिंदी राष्ट्र की आत्मा है। अध्यक्षता कर रहे सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी भाषा की अपनी प्राण शक्ति है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.